{"_id":"5db731918ebc3e93ac72296e","slug":"fire-with-firecrackers-at-the-temple-s-fireplace-hathras-news-ali2173568186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के हवन स्थल पर पटाखे से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के हवन स्थल पर पटाखे से आग
विज्ञापन
मंदिर के हवन स्थल पर पटाखे से आग
लोगों ने जैसे-तैसे आग पर पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय मोहल्ला रमनपुर के चामुंडा मंदिर के हवन स्थल पर आतिशबाजी से आग लग गई। आग ऊपर छप्पर में लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में हवन स्थल है। उस हवन स्थल के ऊपर छप्पर पड़ा हुआ है, जिसमें रविवार की शाम करीब पांच बजे पटाखे से अचानक आग लग गई। यहां से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
यह देख मंदिर पर में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर प्रशासन के लोगों से आग को फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बुझा लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।