{"_id":"6070c21b39f55d32fe6c4d6e","slug":"fire-in-tyre-factory-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रुहेरी के पास टायर कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रुहेरी के पास टायर कारखाने में लगी आग
Sat, 10 Apr 2021 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस।
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
टायर फैक्टरी में आग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस-सासनी बॉर्डर पर अलीगढ़ रोड के गांव रुहेरी स्थित एक टायर फैक्टरी में शुक्रवार रात आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि हाथरस के साथ मंडल मुख्यालय अलीगढ़ से भी दमकलें वहां पहुंच कर आग बुझाने में जुटी थीं। देर रात समाचार लिखे जाने तक प्रयास जारी थे। आग लगने का कारण भी साफ नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बताया गया है कि रुहेरी से सासनी की ओर अलीगढ़ रोड पर एक टायर फैक्टरी संचालित है जिसमें टायर रिटरेडिंग का काम होता है। इस कारखाने में 11 बजे बाद अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों से फैक्टरी घिर गई और दूर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
राहगीरों ने सासनी व हाथरस पुलिस को खबर दी। इस खबर पर आग बुझाने के लिए हाथरस, सासनी के अलावा अलीगढ़ से भी दमकलें वहां पहुंच गईं थीं। देर रात आग बुझाने का प्रयास जारी था। पुलिस के अनुसार अभी कारण स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन