{"_id":"6463aa0463d5687d5305f654","slug":"fire-in-moving-eco-sport-car-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चलती ईको स्पोर्ट कार में लगी आग, बाल-बाल बचे बैठे हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चलती ईको स्पोर्ट कार में लगी आग, बाल-बाल बचे बैठे हुए लोग
Tue, 16 May 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 09:36 PM IST
सार
अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच गई। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। मनीष जैन का कहना है कि अच्छा हुआ समय पर पता चल गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
जलती हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में मथुरा रोड स्थित बिसावर के समीप मंगलवार दोपहर मथुरा से एटा जा रही ईको स्पोर्ट कार में आग लग गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
कार स्वामी मनीष जैन ने बताया कि कार को बांके बिहारी चालक चला रहा था। बिसावर बस स्टैंड के समीप दीया अस्पताल के पास कार से वह उतरे, तो देखा कि गाड़ी से धुआं निकल रहा था। उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन
मनीष और चालक ने अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच गई। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। मनीष जैन का कहना है कि अच्छा हुआ समय पर पता चल गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन