फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire in DPRO office of Hathras: First fire in this office and now stolen

हाथरस के डीपीआरओ दफ्तर में अग्निकांड: पहले इसी कार्यालय में लगी आग और अब हो गई चोरी

Fri, 24 Jan 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire in DPRO office of Hathras: First fire in this office and now stolen
हाथरस: विकास भवन में चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज देखते सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
.....पहले इसी कार्यालय में लगी आग और अब हो गई चोरी
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के दस्तावेजों को गायब करना ही था चोरी का मकसद
किसी बड़ी कार्रवाई से बचने के लिए विभाग के ही किसी कार्मिक की मानी जा रही करतूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पंचायत राज विभाग का कार्यालय इस समय सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों इस कार्यालय में संदिग्ध अवस्था में आग लगी थी और अब चोरी हो गई। दिलचस्प पहलू यह है कि दोनों बार स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े दस्तावेजों को ही निशाना बनाया गया है। ऐसे में यह बात निश्चत है कि किसी बड़ी कार्रवाई से बचने के लिए विभाग के ही कुछ कार्मिक इस तरह की करतूतों को अंजाम दे रहे हैं।
पंचायतराज विभाग के एक कक्ष में पिछले माह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इस आग में कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां जल गई थी। वहीं एक कम्प्यूटर में भी आग लग गई थी। इस कम्प्यूटर के डाटा को सुरक्षित मंगाने के लिए विभागाध्यक्ष ने हार्डडिस्क का आगरा लैब भेजा था, लेकिन आग की वजह आज तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। हैरानी की बात यह है कि जिस कक्ष में आग लगी थी, उस कक्ष में भी स्वच्छ भारत मिशन के दस्तावेज रखे थे। काफी दस्तावेज उस समय जल गए थे। अब स्वच्छ भारत मिशन के बार रूम में चोरी हुई। इसमें से भी स्वच्छ भारत मिशन के सिस्टमों को ही चोरी कर लिया गया। इसमें स्वच्छ भारत मिशन का महत्वपूर्ण डाटा फीड था।
विज्ञापन

ऐसे में यह तय है कि यह वारदात कोई सामान्य चोरी नहीं है। चोरी को मकसद ही इस डाटा को चुराना था और इसमें चोर सफल भी हुए। आखिर स्वच्छ भारत मिशन के इस डाटा को चोरी करने का क्या मकसद है, ऐसे में पुलिस अधिकारियों के जहन में तरह तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। माना यह जा रह है कि निश्चित रूप से स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले दिनों हुए डस्टबिन घोटालें व अन्य मदों के माध्यम से खर्च हुए धनराशि के रिकॉर्डों को गायब करने की साजिश हो सकती है। यदि यह रिकॉर्ड रहता है तो कुछ लोगों को इस बात का डर था कि उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed