फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fire in cold store, everythings burn

सांई शीतगृह में लगी आग, सबकुछ जलकर राख

Thu, 21 Jan 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire in cold store, everythings burn
शीतगृह में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

खंडेलवाल पुलिस चौकी से नगला सेवा जाने वाले मार्ग पर स्थित सांई शीतगृह में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। शीतगृह से धुआं उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस एवं दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। आग इतनी विकराल थी कि छह दमकल गाड़ियां भी उस पर काबू नहीं पा सकी। अलीगढ़ से और दमकल को बुलाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
विजयगढ़ रोड स्थित खंडेलवाल पुलिस चौकी से नगला सेवा जाने वाले मार्ग पर सांई कोल्ड स्टोरेज बना है। नये सत्र के भंडारण के लिए साफ-सफाई कर उसे बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक शीतगृह से धुआं उठने लगे। धुआं देख संचालक व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। संचालक मंडल ने सूचना देकर पुलिस एवं दमकल को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। जब तक दमकल आग पर काबू पाती सबकुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड के क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अंदेशा है कि शीतगृह में लगे थर्मोकॉल में आग लग गई थी जिसके कारण काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed