फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fire from crackers

पटाखों की चिंगारी से तीन गांवों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 15 Nov 2020 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
fire from crackers
गांव मीरपुरा में टेंट की दुकान में लगी आग। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी से निकली चिंगारी से क्षेत्र के तीन गांवों में आग लग ग्रइ। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
कस्बा सहपऊ के मोहल्ला होली गेट पर कस्बे में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे इसी मोहल्ले के निवासी मुकेश कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा की पांच बीघा करब रखी हुई थी। दिवाली की रात को करीब साढ़े आठ बजे पटाखों से निकली कोई चिंगारी उसमें जा गिरी, जिससे करब में आग लग गई। लोगों को आग का पता उस समय लगा, जब करब में से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। किसी ने तत्काल अग्निशमन विभाग को फोन कर दिया। फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग और ज्यादा फैलने से बच गई।
विज्ञापन

गांव परसौरा में धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिव सिंह का परिवार दिवाली की रात को ऊपरी मंजिल पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने के बाद नीचे खड़े ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की पूजा कर रहा था। उसी समय ऊपरी मंजिल पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के ऊपर टंगा कपड़ा किसी कारण वहां पर जलती मोमबत्ती पर गिर पड़ा, जिससे उसमें आग लग गई। आग ने उस कमरे में लटके अन्य कपड़ों को भी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में ही आग से पूजा के लिए रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परिवार के धर्मेंद्र सेना में नौकरी करते हैं। आग से धर्मेंद्र का आई कार्ड, आधार कार्ड एवं एटीएम भी जल गए। धर्मेंद्र ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। गांव मीरपुरा में रविवार को गोवर्धन बनाते समय चलाए पटाखे से निकली चिंगारी पास के हरिओम पुत्र सुरेंद्र की टेंट की दुकान में जा गिरी, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने से टेंट की दुकान में रखीं 60 प्लास्टिक की कुर्सी, 50 मेज, 20 चांदनी, 10 फर्श एवं 10 गद्दे जलकर राख हो गए। इन सभी की कीमत एक लाख 54 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। प्रशासन की ओर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। वह अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed