फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire engine stood outside the chemical factory all day

केमिकल फैक्टरी के बाहर पूरे दिन खड़ी रही दमकल

Wed, 07 Aug 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire engine stood outside the chemical factory all day
केमिकल फैक्टरी से उठ रहे धुएं ने बढ़ाई बेचैनी
विज्ञापन

फिर से आग लगने की आशंका के चलते पूरे दिन बाहर खड़ी रही दमकल
फैक्टरी से हटाया जा रहा काफी सामान
हाथरस। केमिकल फैक्टरी पर फायर ब्रिगेड की दमकल पूरे दिन खड़ी रही। इसकी वजह यह रही कि अभी फैक्टरी से हल्का धुआं उठ रहा है। वहीं फैक्टरी में भरे पड़े रंग, हींग और केमिकल आदि सामान को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि संजीव कुमार पुत्र रामबाबूलाल निवासी गणेश सिटी गिजरौली की सादाबाद गेट बूटीनाथ मंदिर के निकट स्थित रंग, हींग और केमिकल की फैक्टरी में आग लग गई थी। आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया था। इस आग से हुए विस्फोट से पांच पुलिस कर्मियों सहित कई लोग झुलस गए थे, जिनमें से तीन फायर कर्मियों का इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। अभी भी फैक्टरी में आग के कुछ अंश रह गए हैं, जिसके कारण धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन

तभी तो यहां पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी खड़ी हुई है, ताकि अगर आग फिर लग जाए तो उस पर तुरंत काबू पाया जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि फैक्टरी में आग पर पूरे तरीके से काबू पा लिया गया है। अब यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो एहतियात के तौर पर खड़ी की गई है। अगर फैक्टरी संचालक ने हमें पहले ही ज्वलनशील पदार्थों के बारे में जानकारी दे दी होती तो स्थिति को काफी पहले ही नियंत्रित कर लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed