{"_id":"693a6cec6eae9b98e40ff263","slug":"fire-broke-out-from-wheels-of-mahananda-express-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: महानंदा एक्सप्रेस के पहियों से निकली आग, मचा हड़कंप, 25 मिनट रोकने के बाद प्रयागराज की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: महानंदा एक्सप्रेस के पहियों से निकली आग, मचा हड़कंप, 25 मिनट रोकने के बाद प्रयागराज की ओर रवाना
Thu, 11 Dec 2025 12:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:35 PM IST
सार
ट्रेन में आग लगने की खबर फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए, वहीं कुछ ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पर खड़ी महानंदा एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन जा रही ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोचों के पहियों से सासनी से हाथरस जंक्शन के बीच 11 दिसंबर की सुबह अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने ट्रेन को धीमी गति से हाथरस जंक्शन स्टेशन तक पहुंचाया और आग को बुझाया।
विज्ञापन
ट्रेन में आग लगने की खबर फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए, वहीं कुछ ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल किए। रेलवे प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने करीब 21 मिनट तक जांच-पड़ताल कर पहियों और ब्रेक सिस्टम की खराबी को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों ने बताया कि धुआं ब्रेक बाइंडिंग की वजह से उठा था, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। ट्रेन हाथरस जंक्शन पर सुबह 10:58 बजे पहुंची, जो पहले से ही लगभग 50 मिनट लेट थी। तकनीकी जांच और सुरक्षा संबंधी पुष्टि के चलते ट्रेन यहां से 11:21 बजे यानी 1.11 घंटे की देरी से पुन: रवाना हो सकी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। अक्सर ब्रेक शू चिपकने की घटना के मद्देनजर गार्ड व चालक सचेत रहते हैं।