फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire brigade personnel caught fire in 18 hours

18 घंटे में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Tue, 06 Aug 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade personnel caught fire in 18 hours
18 घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

सादाबाद गेट पर रंग, हींग, केमिकल फैक्टरी में रविवार की रात को लगी थी भीषण आग
आग लगने का कारण जानने के लिए रात भर मौके पर रहे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी
रिहायशी इलाके में चल रही थी फैक्टरी, दहशत में रहे आसपास के लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सादाबाद गेट बूटीनाथ मंदिर के निकट स्थित रंग, हींग और केमिकल फैक्टरी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने 18 घंटे में काबू पाया। रविवार कर रात आठ बजे सोमबार की दोपहर दो बजे तक फायर कर्मी लगातार लगे रहे। वहीं आग लगने का कारण पता करने में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं।
संजीव कुमार पुत्र रामबाबू लाल निवासी गणेश सिटी गिजरौली की सादाबाद गेट बूटीनाथ मंदिर के निकट रंग, हींग और केमिकल की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में रविवार की देरशाम को करीब आठ बजे अचानक से आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार प्रयास कर रहे थे। इस बीच करीब पौने दस बजे आग के बीच तेज धमाका हुआ, जिससे मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह, एएसआई बीएस पाल, कोतवाल प्रवेश राणा, कांस्टेबल गौरव अत्री, कांस्टेबल ओम कुमार, अमित शर्मा निवासी चक्की बाजार, नरेंद्र वार्ष्णेय निवासी किशोर टॉकीज, विनोद प्रेमी सभासद और गोपाल निवासीगण सादाबाद गेट घायल हुए हैं, जिनमें से एएसआई बीएस पाल, कांस्टेबल गौरव अत्री व ओम कुमार सहित अमित शर्मा निवासी चक्की बाजार को जिला अस्पताल से रेफर किया गया था।
विज्ञापन

अब इन सभी की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। इधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रात पर मौके पर रहे। दूसरे दिन सोमवार की दोपहर करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। इसके कुछ घंटों तक भी फैक्टरी से धुआं उठता हुआ देखा गया। रिहायशी इलाके में बनी फैैक्टरी में लगी आग से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। अब वह इस प्रकार की फैक्टरियों को शहर से बाहर ले जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed