फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire breaks out in a condemned ambulance parked on the CHC premises.

Hathras News: सीएचसी परिसर में खड़ी कंडम एंबुलेंस में लगी आग

Thu, 24 Sep 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a condemned ambulance parked on the CHC premises.
आग से जली एंबुलेंस। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एक और कंडम एंबुलेंस में बुधवार को अचानक आग लग गई। एंबुलेंस से धुआं उठता देखकर सीएचसी और एंबुलेंस कर्मियों को इसकी जानकारी हुई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लंबे समय से कई जर्जर और कंडम एंबुलेंस खड़ी हैं, जिनका अब प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इन एंबुलेंस की स्थिति काफी खराब है और परिसर में खुले में खड़ी होने के कारण सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 20 सितंबर को भी सीएचसी परिसर में खड़ी एक कंडम एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई थी।
विज्ञापन

अब चार दिन बाद बुधवार को फिर एक जर्जर एंबुलेंस में आग लगने की घटना सामने आने से सीएचसी परिसर में खड़ी कंडम एंबुलेंस की सुरक्षा और उनके निस्तारण पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को लगी आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed