{"_id":"5ea723588ebc3e907234a562","slug":"fir-loddge-against-five-people-in-firing-sadabad-news-ali232359086","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप नगर गोलीकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप नगर गोलीकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद के कश्यप नगर में रविवार की शाम एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने की वजह से हुई एक किशोर की मौत और एक युवक के घायल हो जाने के मामले में देर रात ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना की रिपोर्ट मृतक किशोर के पिता ने अपने ही मोहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 307, 302 और 506 में दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कई जगह दबिशें भी दी गई हैं।
घटना की रिपोर्ट अरविंद कुमार उर्फ बॉबी पुत्र स्व. लालता प्रसाद निवासी मोहल्ला कश्यप नगर ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बबलू पुत्र सतीशचंद्र, सतीशचंद्र पुत्र बैनीराम, अनिल पुत्र रामबाबू, मूला पुत्र सुरेशचंद्र और कृष्णा पुत्र सुरेशचंद्र निवासीगण कश्यपनगर सादाबाद को नामजद किया गया है। आरोप है कि 26 अप्रैल की शाम करीब छह बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था, तो उक्त नामजद लोग हेमवती के वाद विवाद को लेकर उसके घर आए और उसे तथा उसके परिवारीजनों को गंदी गंदी गालियां देते हुए कहने लगे कि तू हेमवती का पक्ष करता है, आज हम तुझे देख लेंगे, जब मैंने व हेमवती तथा हेमवती की पुत्री लक्ष्मी के ननदोई हरकेश पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला मैया सादाबाद विरोध किया तो उक्त सभी नामजद एक राय होकर हमलावर हो गए और हम लोगों के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बबलू ने अपने हाथ में लिए तमंचे से जान से मारने की नीयत से पहला फायर किया तो हरकेश के बाएं हाथ में गोली लग गई, फिर बबलू ने पुन: फायर किया तो उसके पुत्र शरद पुत्र अरविंद कुमार उर्फ बॉबी के सीधी गोली सीने पर लगी। गोली लगते ही उक्त नामजद धमकी देते हुए भाग गए। घायल अवस्था में वह अपने पुत्र, हरिकेश व उनके साले व हेमवती को लेकर थाने पहुंचा, गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए सीएचसी सादाबाद ले गया, उसके बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।