फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Files related to appointment of two teachers summoned

Hathras News: दो शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी पत्रावली तलब

Fri, 11 Jul 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 11 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Files related to appointment of two teachers summoned
महात्मा गांधी बालिका विद्यालय के प्रबंधक से बीएसए स्वाति भारती ने दो सहायक अध्यापकों की नियुक्ति संबंधी पत्रावली तलब की हैं। नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने दोनों शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

प्रबंधक को भेजे पत्र में बीएसए ने कहा है कि एडीएम न्यायिक ने संबंधित सहायक अध्यापक सरोज शर्मा एवं इंद्रेश पाठक की नियुक्ति की पत्रावली सुसंगत साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जांच के लिए वांछित नियुक्ति पत्रावली मूल रूप में उपलब्ध नहीं कराई गई। इंद्रेश पाठक की व्यक्तिगत पत्रावली में आंशिक रूप से नियुक्ति से संबंधी अभिलेखों की छायाप्रति उपलब्ध कराई गई है, जबकि सरोज शर्मा की नियुक्ति पत्रावली के संबंध में कहा गया है कि यह पत्रावली कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

प्रबंधक ने अपने जवाब में कहा कि यह पत्रावली पूर्व में काफी अरसे पूर्व आपके कार्यालय में उपलब्ध कराई गई थी, जो कि वापस नहीं आई है, लेकिन बीएसए ने उनके जवाब को मिथ्या बताया है और कहा है कि कार्यालय में पत्रावली जमा कराने का साक्ष्य उन्होंने उपलब्ध नहीं कराया है। बीएसए ने प्रबंधक को कठोर चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में कार्यरत दोनों सहायक अध्यापकों की नियुक्ति पत्रावली मय साक्ष्यों सहित मूल रूप में सात दिन में प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। पत्रावली उपलब्ध न कराने के संबंध में अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed