फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fighting, commotion between Nishad Party workers and regional people

Hathras News: निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में मारपीट, हंगामा

Mon, 10 Feb 2025 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fighting, commotion between Nishad Party workers and regional people
रविवार की रात निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की गाड़ी द्वारा टक्कर मारने के बाद होती मारपीट। संवा - फोटो : samvad
कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट निषाद पार्टी के प्रचार वाहन ने रविवार की देर रात एक कार में टक्कर मार दी, जिससे कार और प्रचार वाहन में सवार लोगों में मारपीट हो गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस पहुंच गई। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई निवासी जुगेंद्र सिंह एक पैर से दिव्यांग हैं। वह अपने बेटे महावीर व दामाद मोनू के साथ कार से मुरादाबाद में कृत्रिम पैर बनवाने गए थे। रविवार की देर रात को वह सभी कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ओवरब्रिज से आगरा रोड की ओर चली तो चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे निषाद पार्टी के प्रचार वाहन ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रचार वाहन में सवार लोग कार सवार लोगों से मारपीट पर आमादा हो गए। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी होने पर कोतवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। यहां उनके बीच समझौता हो गया, जिसके बाद वह अपने-अपने रास्ते चले गए। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि चिंताहरण मंदिर के पास दो पक्षों में नोंकझोंक हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed