{"_id":"661e69484c6adc8d7d044249","slug":"fight-over-division-of-fields-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 16 Apr 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:34 PM IST
सार
खेत के बंटवारे को लेकर भाई-भतीजों के बीच गाली-गलौज होने लगा। गाली-गलौज मारपीट में बदल गई। पुलिस ने मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
खेत बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल हुए पति-पत्नी को हाथरस भेजा गया। पुलिस ने मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
15 अप्रैल रात को सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव थरौरा निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर उसके दो भाई एवं दो भतीजों के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत में उसने कहा है कि वह शाम साढ़े पांच बजे खेत पर काम कर रहा था । उसी समय उसके भाई रामकरन-श्यामकरन और रामकरन के पुत्र देवेन्द्र और मनोज में खेत के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज होने लगा।
विज्ञापन
उनकी गालियां सुनकर उसकी पत्नी एवं पुत्री भी खेत पर आ गई । उनको आते ही चारों लाठी डंडा लेकर मारपीट करने लगे । मारपीट में उसकी बाजू टूट गई, पत्नी का सिर फट गया और पुत्री को भी चोट आई। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया । जहां से पति-पत्नी को हाथरस रेफर कर दिया गया । पुलिस ने मारपीट करने वाले चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन