{"_id":"5ee2720e8ebc3e42b14e9938","slug":"fight-in-dispute-many-injured-hasayan-news-ali2359093115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट आधा दर्जन दर्जन से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट आधा दर्जन दर्जन से ज्यादा लोग घायल
विज्ञापन
मारपीट में घायल एक पक्ष के लोग
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली पुलिस की उदासीनता की वजह से कस्बा मोहल्ला के किला खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महीने में तीसरी बार दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में सोनू, विशंबर, राजबहादुर, सुनील सहित कई लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के लोगों ने तहरीर देते हुए एक दरोगा पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोतवाली में तीन साल से तैनात एक दरोगा के कारण कोतवाली पुलिस आज तक कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण अक्सर दूसरे पक्ष के लोग आकर मारपीट करते रहते हैं। कार्रवाई नहीं करने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।
पीड़ित पक्ष के विशंभर पुत्र राजबहादुर ने तहरीर देते हुए कहा कि वह बृहस्पतिवार की शाम को अपने घर पर बैठा था इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट कर हमें घायल कर दिया। यहीं नहीं आरोपी ने 48 घंटे में हत्या करने की भी धमकी दी है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी एमके चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के मामले में दूसरे पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
कोई अनहोनी हुई तो आरोपी के साथ दरोगा भी होंगे जिम्मेदार
मारपीट की घटना में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर दूसरे पक्ष के आरोपियों को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके व उसके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई घटना हुई तो उसके लिए कोतवाली में तैनात दरोगा व दूसरे पक्ष के लोग जिम्मेदार होंगे। पीड़ित पक्ष के राजबहादुर पुत्र स्वर्गीय सोनपाल व उनकी पत्नी जसोदा देवी ने कहा कि उक्त दरोगा की सह के कारण आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उक्त दरोगा का जल्द तबादला करने की मांग की है।