फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fight for stop molestating grils, three arreste

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

Thu, 31 Oct 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
fight for stop molestating grils, three arreste
कस्बे के बाजार में मारपीट के बाद उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : SHAPHU
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

- स्कूल जाने के दौरान किशोरी पर फब्तियां कसते थे शोहदे
- तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाजार में मची भगदड़
कस्बे के एक गांव में किशोरी पर फब्तियां कसने को लेकर किशोरी के भाई और शोहदों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी-डंडे चले। इससे मुख्य बाजार में भगदड़ मच गई। आस पास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। उनका सीएचसी पर इलाज हुआ। डॉक्टर ने एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
गांव की एक किशोरी स्कूल जाने के दौरान कस्बा के मुख्य बाजार से होकर गुजरती थी। वहां आए दिन दो युवक उस पर फब्तियां कसते थे। एक ने किशोरी का रास्ता भी रोकने की कोशिश की थी। किशोरी ने उन युवकों से परेशान होकर अपने भाइयों को यह बात बताई। जब किशोरी के भाइयों ने उन लोगों से ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो वे मारपीट करने लगे। बुधवार को भी जब किशोरी पढ़ने आई तो उन युवकों ने उस पर फिर से फब्तियां कसी। जिसकी शिकायत बहन ने अपने भाइयों से दोबारा की। इस पर जब वे मना करने आए तो शोहदों ने पहले तो गाली गलौज की उसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन

मारपीट शुरू होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ उपद्रवी भाग गए वहीं तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक कोई अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है । प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह कहना है कि तहरीर प्राप्त होते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed