फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fight between two brothers over tube well, stone pelting

Hathras News: नलकूप को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, पथराव, महिला समेत चार घायल

Tue, 02 Apr 2024 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2024 12:59 AM IST
सार

नलकूप के बिजली का बिल माफ होने पर 31 मार्च संजय व छोटे में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों को शांति व्यवस्था भंग करने आरोप में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Fight between two brothers over tube well, stone pelting
गांव नगला परसू में पथराव के बाद रास्ते पर पड़ी ईंटें - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र के गांव नगला परसू में नलकूप को लेकर 1 अप्रैल को दो भाइयों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ ईंट, पत्थर फेंके जाने लगे। जिसमें महिला व युवती समेत चार लोग घायल हो गए। नगला परसू निवासी मुराद खां के छोटे खां, संजय खां आमीन खांव भूरा चार बेटे हैं। खेतों पर सबमर्सिबल लगी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नलकूप के बिजली का बिल माफ होने पर 31 मार्च संजय व छोटे में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों को शांति व्यवस्था भंग करने आरोप में जेल भेज दिया। 31 मार्च देर शाम दोनों वहां से जमानत पर रिहा हो गए। सोमवार की सुबह एक बार फिर दोनों के परिवार एक दूसरे को गाली-गलौज करते समाने आ गए और दोनों में डंडों से मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पथराव शुरू हो गया। जिसमें छोटे उसकी पत्नी व पुत्री तथा दूसरी ओर से संजय घायल हो गया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी उपचार कराया जहां से छोटे एवं उसकी पुत्री को हाथरस रेफर कर दिया है। दो लोगों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग के आशंका में कोतवाली में रोक लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed