फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fight between cooprative comittee secratry and his son

सहकारिता समिति मीरपुर के सचिव और उसके बेटे से मारपीट

Sun, 13 Dec 2020 10:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
fight between cooprative comittee secratry and his son
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सहकारिता समिति लि. मीरपुर पर खाद बांटने को लेकर सचिव और उसके बेटे से कुछ लोगों ने मारपीट और गाली गलौज कर दी। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ। इस मामले में सचिव ने कोतवाली में तहरीर दी है।

गांव मीरपुर सादाबाद निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि वह सहकारिता समिति लि. मीरपुर का सचिव है। 11 दिसंबर को करीब पौने चार बजे जब वह समिति पर खाद का वितरण कर रहा था तो गांव एदलपुर के कुछ लोग आए और खाद मांगने लगे, तो उसने आधार कार्ड की छाया प्रति और असली आधार कार्ड दिखाने को कहा तो उक्त लोग आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने लगे, जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब उसका बेटा अंशु बचाने आया तो उसे भी मारापीटा। मारपीट के दौरान उक्त युवक गल्ले में बिक्री के रखे 16 हजार रुपये भी निकाल कर ले गए। शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गए, तो यह युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed