फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fight and stone pelting between two groups over pet dog bite, five people injured

Hathras News: पालतू कुत्ते के काटने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, पांच लोग घायल

Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fight and stone pelting between two groups over pet dog bite, five people injured
क्षेत्र के गांव नगला हंसी में बुधवार की रात एक बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा घायलों का उपचार मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है।
विज्ञापन




पुष्पेंद्र निवासी नगला हंसी मुरसान ने बताया कि बुधवार की रात पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते को खोलकर छोड़ दिया था। उसी कुत्ते ने उनके 10 वर्षीय भतीजे मोहित को काट लिया, जिससे वह जख्मी हो गया। पुष्पेंद्र व उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पड़ोसी से की। इसी बात पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो रही थी। पुष्पेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान तीसरे व्यक्ति ने उन्हें ईंट मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। जिससे पुष्पेंद्र, उनका भाई किशोर कुमार, पिता लाल सिंह व ताऊ का लड़का पवन घायल हो गए हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed