फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fierce fighting between the two sides regarding dumping of cow dung in the field

Hathras: खेत में गोबर डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह महिलाओं सहित 14 लोग घायल

Fri, 17 Nov 2023 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 06:36 PM IST
सार

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में एक लड़की खेत पर गोबर डालने गई। वहां पर दूसरे पक्ष की लड़की से कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों छह महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
fierce fighting between the two sides regarding dumping of cow dung in the field
मारपीट के दौरान घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार होता हुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में 17 नवंबर की सुबह दो पक्षों में खेत पर गोबर डालने को लेकर जमकर मारपीट और लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में दोनों पक्षों छह महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में सुबह जब एक पक्ष की लड़की गोबर डालने खेत पर गई तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष की लड़की के साथ उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष की लड़कियों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। जैसे ही दोनों पक्ष के परिजनों को झगड़े के बारे में पता चला, दोनों पक्ष के बड़े लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और झगड़े में शामिल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों में आरोप प्रत्यारोप करते हुए गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट और लाठी डंडे चल गए। जिसके कारण दोनों पक्षों से आधा दर्जन महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष से गर्भवती महिला खुशबू भी घायल हो गई। खुशबू की शादी हो चुकी है और वह त्यौहार के दौरान अपने मायके आई थी। अपने परिवार के साथ हो रहे झगड़े के दौरान वह भी घायल हो गई। अस्पताल में दोनों पक्ष के ज्यादातर लोग झगड़े का सही कारण बताने से पल्ला झाड़ते नजर आए। ज्यादातर समय मामूली बात पर दोनों पक्ष की लड़कियों का आपस में लड़ जाने की बात कहते रहे। झगड़े को लेकर वहीं दूसरी तरफ मोबाइल नंबर को एक पक्ष के लड़के द्वारा दूसरे पक्ष की लड़की को देने की चर्चा भी होती नजर आई। 


झगड़े के दौरान एक पक्ष के 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह, 38 वर्षीय सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, 18 वर्षीय पिंकी और 20 वर्षीय भावना पुत्रीगण वीरेंद्र सिंह, 16 वर्षीय काजल पुत्री मनोज, 23 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह, 53 वर्षीय चंद्रपाल सिंह पुत्र राम नारायण और 20 वर्षीय दीपू पुत्र साहब सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय प्रीती और 25 वर्षीय खुशबू पुत्रीगण कंचन सिंह, 35 वर्षीय मनोज, 27 वर्षीय कृष्ण कुमार, 30 वर्षीय धीरेंद्र सिंह पुत्रगण कंचन सिंह और यशपाल पुत्र भगवान सिंह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया और सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुनीता मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।  तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed