फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fierce Brawl Erupts Between Two Brothers in Tehsil Sadar

Hathras News: तहसील सदर में दो भाइयों में हुई जमकर मारपीट

Sat, 25 Apr 2026 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fierce Brawl Erupts Between Two Brothers in Tehsil Sadar
संप​त्ति विवाद में तहसील में होती दो भाइयों में मारपीट। संवाद - फोटो : Samvad
तहसील सदर में शुक्रवार की दोपहर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव के रहने वाले भाइयों में 13 बीघा जमीन को लेकर विवाद है। छोटे भाई का आरोप है कि बड़े भाई ने 85 वर्षीय मां को इलाज के बहाने ले जाकर जमीन की वसीयत अपने नाम करा ली है।
विज्ञापन




जब उन्हें जानकारी हुई तो वे मां को गाड़ी में साथ लेकर आए और वसीयत बदलवाने के लिए तहसील सदर पहुंचे। यहां बड़ा भाई भी पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और फिर हाथापाई हो गई। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। बाद में मां की तबीयत बिगड़ने पर दोनों पक्ष तहसील से चले गए। जानकारी के अनुसार तबीतय खराब होने के बाद मां की हालत नाजुक है। पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed