फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fever spreads in Kheda Barmai, more than 150 sick

Hathras News: खेड़ा बरामई में फैला बुखार, 150 से ज्यादा बीमार

Tue, 10 Oct 2023 11:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 10 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fever spreads in Kheda Barmai, more than 150 sick
क्षेत्र के गांव नगला गरीबा के बाद अब खेड़ा बरामई में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में 150 से ज्यादा लोग बुखार पीड़ित हैं। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार लेना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। प्रधान ने गांव में शिविर लगाकर लोगों का उपचार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




पिछले हफ्ते बरामई पंचायत के गांव नगला गरीबा में बुखार ने हाहाकार मचाया था। 100 से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हुए थे। अब निकट के गांव खेड़ा बरामई में बुखार फैल रहा है। डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। आगरा में उपचार के दौरा एक महिला की डेंगू से मौत के बाद लोग घबरा गए हैं। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते ग्रामीणों को निजी शिक्षकों के यहां उपचार लेना पड़ रहा है। गांव के कई लोगों का उपचार आगरा के निजी अस्पतालों में चल रहा है। उपचार के लिए ग्रामीणों को निजी अस्पतालों में भारी भरकम खर्चा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के चलते ग्रामीणों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। दो चिकित्सक मौजूद हैं। इनमें से एक डॉ. प्रेमपाल शर्मा द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं। वह फील्ड में रहकर आयुष्मान कार्ड सहित अन्य कार्य देख रहे हैं। बरामई में शिविर लगाने की सूचना मिली है। डॉक्टरों की टीम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed