फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fell off the bike in a hurry girl death

जल्दबाजी में बाइक से गिरी महिला, मौत

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fell off the bike in a hurry girl death
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद जानकारी करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के इगलास रोड पर जल्दबाजी में महिला बाइक से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


आगरा के रामबाग निवासी सुभाष की पत्नी कमलेश (45 वर्ष) रविवार को आगरा से रोडवेज में सवार हुई। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे इगलास रोड बाईपास चौराहा पर रोडवेज बस से उतरीं। यहां से उन्हें अपने मायके नयावास गोंडा (अलीगढ़) जाना था। बस में उतरते ही उनकी नजर एक प्राइवेट बस पर पड़ी। बस इगलास रोड की ओर जा रही थी। बस को पकड़वाने के लिए उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन


एक बाइक सवार ने उन्हें बाइक पर बिठा लिया। कुछ हीर दूर चलने के बाद महिला बाइक से गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। महिला को लोगों ने ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना परिजनों को मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed