फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fed up with promises, villagers say: "Road first, then votes."

Hathras News: वादों से तंग ग्रामीण बोले- पहले सड़क फिर वोट

Sun, 04 Oct 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fed up with promises, villagers say: "Road first, then votes."
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बूलगढ़ी से बघना तक जाने वाला मुख्य मार्ग सालों से कच्चा पड़ा है। सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि समस्या समधान नहीं हुआ तो चुनाव का बहिस्कार करेंगे, वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। उनका कहना है कि बारिश में रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बड़े नेता और अधिकारी आते रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आगामी चुनावों में वोटों का बहिष्कार करेंगे। उनका नारा है, रोड नहीं तो वोट नहीं। पहले सड़क बननी चाहिए। उन्होंने जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात करने की बात कही। कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी। बीडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह का कोई भी शिकायत पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में रामनिवास शर्मा, ओमप्रकाश, देवेंद्र पचौरी, लाखन सिंह, प्रवीण, सुख सागर, जितेंद्र, सतीश और सुभाष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed