फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FDA's Mandal Team Raids Chilling Plants, Food Products, Collects Two Milk Samples

एफडीए की मंडलीय टीम ने चिलिंग प्लांटों, फूड प्रोडक्ट पर मारे छापे, दूध के दो नमूने संग्रहित

Tue, 15 Oct 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
FDA's Mandal Team Raids Chilling Plants, Food Products, Collects Two Milk Samples
एफडीए की मंडलीय टीम ने चिलिंग प्लांटों पर छापे, नमूने लिए
विज्ञापन

तहसीलदार टीपी सिंह के साथ अलीगढ़ की टीम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। मंडलायुक्त के निर्देश पर सोमवार को सादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मंडलीय टीम ने तहसील प्रशासन की टीम और पुलिस बल के साथ कई चिलिंग प्लांटों पर छापा मारा। छापे से चिलिंग प्लांट संचालकों में हड़कंप मचा रहा। दो चिलिंग प्लांटों/डेयरियों से मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ अक्षय प्रधान ने बताया कि सादाबाद में जलेसर रोड और आगरा रोड स्थित दो डेयरियों/चिलिंग प्लांट से मिश्रित दूध के नमूने एकत्रित किए गए हैं। शेष दो चिलिंग प्लांट बंद मिले। उन्होने बताया कि यह कार्रवाई मंडलायुक्त और डीएम हाथरस के निर्देश पर की गई थी। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, खाद्य सुरक्षा के लिए उपयुक्त व्यवस्थाओं सहित साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया गया है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, इस कार्रवाई से अन्य डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा रहा। बाजार में भी टीम के आने की सूचना से खलबली मची रही। हालांकि टीम चिलिंग प्लांटों का निरीक्षण करने के बाद लौट गई। दरअसल, आगामी पर्वों को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया था, देखा गया था कि चिलिंग प्लांटों से किस तरह के दूध की सप्लाई हो रही है। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी अलीगढ़ जसप्रीत, खाद्य सुरक्षाधिकारी राघवेंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एटा मालती और आरआई डीसी पौरूष, लेखपाल सचिन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed