फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Favor on preferred self-help groups, responsibility of distribution of pulses in 6-6 gram panchayats

Hathras News: पसंदीदा स्वयं सहायता समूहों पर मेहरबानी, 6-6 ग्राम पंचायतों में दाल वितरण की जिम्मेदारी

Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Favor on preferred self-help groups, responsibility of distribution of pulses in 6-6 gram panchayats
ब्लॉक हाथरस में बाल पोषाहार के तहत चने की दाल वितरण में अफसरों ने स्वयं सहायता समूहों के जरिए घालमेल किया। जांच में सामने आया है कि अफसरों की जब एक स्वयं सहायता समूह से बात नहीं बनी तो दूसरे के खाते में धनराशि भेजकर निकासी कर ली गई।
विज्ञापन



इसके अलावा पसंदीदा स्वयं सहायता समूहों को एक साथ छह या उससे अधिक ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को दाल वितरण की जिम्मेदारी सौंप दी गई। मामले में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ रही है।
विज्ञापन




कोरोना काल में वर्ष 2020 में आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को चने की दाल वितरण के लिए स्वयं सहायता समूहों के खाते में धनराशि भेजी गई थी। इस धनराशि को अफसरों व कर्मचारियों ने आपस में बंदर बाट कर दाल का वितरण नहीं किया। इस मामले में सुर्खियों में आने के बाद ब्लॉक स्तर से जांच में भी खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हैरानी की बात यह है कि इस दाल वितरण की जिम्मेदारी ब्लॉक को ही दी गई थी। बीडीओ रीता सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दाल वितरण के लिए शिवानी स्वयं सहायता समूह जाफराबाद के खाते में दिसंबर 2020 में ग्राम पंचायत गढ़ी बलना, गढ़ी धारु, गढ़ी दूधाधारी, ग्वांरऊ कलां, हाजीपुर, जाफराबाद तथा कैमार के 22 हजार रुपये प्रति ग्राम पंचायत के हिसाब से 1,54,000 रुपये रुपया जमा किए गए।


इसके बाद संलिप्त अफसरों ने धनराशि को बहुजन समाज महिला स्वयं सहायता समूह मिर्जापुर के खाते में ट्रांसफर करा लिया। मनमाने तरीके से बंदरबाट न होने की स्थिति में श्री गणेशाय महिला स्वयं सहायता समूह वरवाना के खाते में धनराशि ट्रांसफर करा दी गई। इसके बाद खाते से धनराशि निकालकर आपस में बांट ली गई



इसी तरह अफसरों ने अपने पंसदीदा स्वयं सहायता समूहों के खातों में एक साथ 6-6 या उससे भी अधिक ग्राम पंचायतों में चने की दाल वितरण के लिए धनराशि का हस्तांतरण किया। अफसरों ने जय भीम स्वयं सहायता समूह नगला बेरिया के खाते में ग्राम पंचायत बघना, भोपतपुर, बोनई, चंद्रगढ़ी, चिंतापुर बदन, दादनपुर ढकपुरा, धौरपुर, गढ़ी परती बनारसी, गिजरौली, ककोड़ी, कलवारी ग्राम पंचायतों की धनराशि 2,42,000 रुपये भेजे। केजीएन स्वयं सहायता समूह जलालपुर के खाते में ग्राम पंचायत जलालपुर, राजपुर, रड़गावली, रतनगढ़ी, रूद्रपुर, शाहपुर कलां की धनराशि 1,32,000 रुपये भेजी।





इसी क्रम में आरती स्वयं सहायता समूह के खाते में ग्राम पंचायत ऐंहन, बाघऊ, वाहनपुर, महौ, शेरपुर की धनराशि 1,10,000 रुपये जमा कराए। बाबा साहब स्वयं सहायता समूह नगला रानी के खाते में ग्राम पंचायत हाथरस देहात, नगला अलिया, नगला केशों, नगला खरग, नगला मान तथा सोखना की धनराशि 1,54,000 रुपये भेजे। इस धनराशि से दाल का वितरण न कर आपस में ही बंदरवाट कर लिया गया। इन सभी स्वयं सहायता समूहों ने एक ही फर्म गायत्री फूड से दाल खरीद होना दिखाया। बीडीओ रीता सिंह ने बताया कि उक्त मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed