{"_id":"69ff95321898effac6002210","slug":"fault-in-gijrauli-feeder-cable-power-outage-lasts-five-hours-hathras-news-c-56-1-hts1003-148321-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गिजरौली फीडर की केबल में आई खराबी, पांच घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गिजरौली फीडर की केबल में आई खराबी, पांच घंटे बिजली ठप
Sun, 10 May 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 10 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
गिजरौली बिजलीघर के शहरी फीडर की केबल में तकनीकी खराबी आने से सोमवार को करीब पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। सुबह अचानक बिजली ठप होने से करीब 2400 परिवारों के साथ क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गिजरौली फीडर की भूमिगत केबल में शनिवार सुबह करीब नौ बजे कमी आने के कारण बिजली प्रभावित हो गई। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर इस खराबी को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन खराबी गंभीर होने के चलते विभागीय टीम को केबल की मरम्मत में काफी समय लगा। दोपहर करीब दो बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को पेयजल संकट और उमस का सामना करना पड़ा। घरों में कूलर-पंखे बंद हो गए। कई इलाकों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। औद्योगिक इकाइयों में भी उत्पादन प्रभावित रहा। अधिशासी अभियंता शहर संदीप कुमार ने बताया कि केबल में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए फीडर की अतिरिक्त जांच कराई जाएगी।