{"_id":"6a2dbb28dc8f2f9dc2028da5","slug":"fashion-talents-to-shine-in-hathras-hathras-news-c-56-1-hts1003-149923-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस में निखरेंगे फैशन के हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस में निखरेंगे फैशन के हुनर
विज्ञापन
शहर के पीसी बागला महाविद्यालय का मुख्य द्वार। संवाद
- फोटो : Samvad
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हाथरस के लिए एक नई पहल होने जा रही है। जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल पीसी बागला डिग्री कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू कराने की तैयारी चल रही है। कॉलेज प्रशासन फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा के साथ स्नातक स्तर का कोर्स शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बदलते समय में पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा की मांग तेजी से बढ़ी है। फैशन डिजाइनिंग ऐसा ही एक क्षेत्र है, जिसमें युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में इस पाठ्यक्रम को शुरू करने की कवायद की जा रही है। विश्वविद्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आवश्यक संसाधनों, प्रयोगशालाओं और विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। वर्तमान में फैशन डिजाइनिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को अलीगढ़, आगरा, नोएडा, दिल्ली समेत अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। यदि यह कोर्स हाथरस में शुरू होता है तो स्थानीय विद्यार्थियों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कौशल आधारित और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया है। प्राचार्य प्रो. डा. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से जल्द सकारात्मक निर्णय मिलने पर आगामी शैक्षिक सत्र से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।