{"_id":"67391700ad54ca5b190317b4","slug":"farmers-upset-due-to-not-getting-dap-did-not-get-compensation-for-loss-hathras-news-c-63-1-sali1025-102315-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएपी न मिलने से किसान परेशान नुकसान का भी नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएपी न मिलने से किसान परेशान नुकसान का भी नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गेहूं सहित अन्य फसलों की बुवाई के लिए डीएपी न मिलने से किसान आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि समय से डीएपी नहीं मिली तो फसलों की बुवाई बहुत लेट हो जाएगी। भारी बारिश से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, अब और नुकसान हो जाएगा। शनिवार को सैकड़ों किसानों ने सिकंदराराऊ तहसील पर तीन मांगों को लेकर एक दिनी धरना दिया। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी।
गौर हो कि पूरे जनपद में किसान डीएपी की किल्लत से परेशान हैं। सहकारी समितियों पर खाद की कमी है। जो खाद आ रहा है, वह एक दो दिन में खत्म हो रहा है। सैकड़ों किसान बिना खाद रह जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि देहात की सहकारी समितियों पर खाद के इंतजार में किसान रात में सहकारी समितियों के पास ही सो रहे हैं।
शनिवार को तहसील में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि पहले भारी बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया। अब डीएपी नहीं मिलने से दोहरी मार पड़ रही है। निराश्रित गोवंश से भी किसानों को मुक्ति नहीं मिल पाई है। किसानों ने डीएपी उपलब्ध कराने, नुकसान का मुआवजा दिलाने और निराश्रित गोवंश से निजात दिलाने की तीन मांगे उठाई। धरने पर प्रमुख रूप से सत्यदेव पाठक, सत्य प्रकाश, उम्मेद अली, नारायण प्रसाद, सुनील कुमार, रामवीर सिंह, निहाल सिंह, श्यामवीर सिंह, किशनलाल, रामप्रकाश, साहब सिंह, कुमरपाल, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।