फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers' strike at the power plant ends

Hathras News: बिजलीघर पर चल रहा किसानों का धरना खत्म

Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers' strike at the power plant ends
11 दिन से बकाये पर बिजली काटने के विरोध में कासगंज रोड स्थित बिजलीघर पर चल रहा गांव खेमगढ़ी और खेरिया खुर्द के किसानों का धरना शुक्रवार को खत्म हो गया। एसडीएम व सीओ ने किसानों से कहा कि वह आंशिक बकाया राशि तुरंत जमा कर दें और बाकी राशि को किस्तों में जमा करा दें।
विज्ञापन

इन दो गांवों की बिजली पिछले 11 दिन से बंद चल रही थी। बता दें कि बिजली विभाग ने इन दोनों गांवों के लोगों पर बकाया होने पर इनकी बिजली काट दी थी। इस कारण दोनों गांवों की बिजली ठप चल रही थी। बृहस्पतिवार को किसानों ने बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि रुपये जमा करने की रसीद उनके पास है, लेकिन विभाग ने उन पर बकाया निकाल दिया है। यह बिजली विभाग की हठधर्मिता है।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक पूरे गांव के कनेक्शन चालू नहीं होंगे, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। बृहस्पतिवार को पूरी रात धरने पर बैठे किसानों ने बिजलीघर के बाहर ही खाना बनाया और खाया। शुक्रवार को एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह और उपखंड अधिकारी आफताब आलम बिजलीघर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में तय हुआ कि बकाया की 10 फीसदी राशि बकायेदार सोमवार तक जमा कर देंगे। बाकी की राशि को किस्तों में जमा करनी होगी। किसान इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन उनका कहना था कि जब तक लाइन नहीं जुड़ेगी, तब तक वह यहां से उठेंगे नहीं। एसडीओ ने बिजली चालू कराने की हामी भर दी तो किसानों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed