फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers heart beats fast due to cloud and drizzle

Hathras News: बादल और बूंदाबांदी से किसानों का तेजी से धड़का दिल, आलू, सरसों और गेंहू की फसल पड़ी खेत में

Thu, 16 Mar 2023 08:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 08:50 PM IST
सार

बादल और बूंदाबांदी से आलू की खोदाई रुक गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। अब किसान फसल के बचाव को लेकर तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers heart beats fast due to cloud and drizzle
मौसम को देखते हुए खेतों से आलू को जल्दी-जल्दी निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश से किसानों का दिल धड़कने लगा। एक तो पहले से ही आलू फसल का कम दाम मिलने और शीतगृह का भाड़ा बढ़ने से किसान परेशान हैं। अब हल्की बारिश के कारण फसल भी प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल किसान फसल के बचाव के प्रयास में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


शहर में तो हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। ग्रामीण अंचल में बारिश से फसल प्रभावित हुई है। बारिश के कारण सादाबाद, सहपऊ, हसायन, हाथरस जंक्शन क्षेत्रों के साथ साथ सिकंदाराराऊ सीमा में आने वाले गांवों के तमाम किसानों की गेंहू, सरसों, और आलू की फसल पर प्रभाव पड़ा है। बारिश से आलू व गेहूं की फसल में सबसे अधिक नुकसान की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं आलू की खोदाई रुक गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। अब किसान फसल के बचाव को लेकर तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं। बता दें, जिले में आलू की काफी पैदावार हुई है। ऐसे में किसानों को काफी कम कीमत मिल रही है। वहीं शीतगृह संचालकों ने भाड़ा भी बढ़ाया है। ऐसे में किसान दोहरी मार झेल रहा है। यदि बारिश तेज आई तो आलू किसान के सामने बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों की फसल खेतों में पकी हुई खड़ी है। इस समय बैमौसमी बारिश से फसल खराब हो रही है। अगर इससे ज्यादा बारिश पड़ती है, तो फसल बर्बाद हो जाएगी। - विपिन कुमार, किसान

इस मौसम में बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक है। आलू की खुदाई चल रही है। बारिश से आलू खराब होने की ज्यादा संभावना बनी हुई है। - कौशल किशोर, किसान
दो-चार बूंद पड़ी हैं। इससे फसल को कोई नुकसान नहीं है। हल्की बारिश से कोई भी फसल प्रभावित नहीं हुई है। - आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी
हल्की बारिश से सरसों की पकी हुई फसल को नुकसान हो सकता है। गेंहू की फसल को विशेष नुकसान नहीं होगा। आलू की खुदाई प्रभावित हो सकती है। अगर तेजी से बारिश आती है और खेत खाली है तो अगली बुबाई के लिए जुताई कर ली जाए। - एके सिंह, कृषि वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed