{"_id":"680bbe817e15805dd10782e6","slug":"farmer-riding-a-bicycle-died-due-to-collision-with-bike-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 25 Apr 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:25 PM IST
सार
प्रेम शंकर शहर से कीटनाशक रसायन लेकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। हतीसा पुल के निकट मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन
मृतक किसान प्रेम शंकर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट के हतीसा पुल के निकट साइकिल सवार किसान को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव नगला बनारसी निवासी प्रेम शंकर खेती-बाड़ी करते हैं। 25 अप्रैल दोपहर वह शहर से कीटनाशक रसायन लेकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। हतीसा पुल के निकट मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्रेमशंकर काे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे मुकेश कुमार की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन