फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer protested at Tahseel permises,

किसानों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन, एई का किया घेराव

Tue, 26 Jan 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
farmer protested at Tahseel permises,
सादाबाद तहसील पर रजवाहे में पानी न आने से गुस्साए किसानों को समझाते जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी व पूर - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद रजबहे में 30 सालों से पानी नहीं आने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के एई का घेराव कर खूब हंगामा काटा। इस दौरान किसानों व एई में नोकझोंक भी हुई। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और रालोद बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। किसानों ने बातचीत कर प्रशासन को तीन दिन का वक्त दिया। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा।
गांव मडनई, मंस्या, मौनियां और एदलपुर के किसानों द्वारा एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि सादाबाद रजबहे में पिछले तीस सालों से पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे क्षेत्र का कृषि कार्य बाधित हो रहा है। रजबहे में पानी न आने की वजह से पीने का पानी भी खारा हो गया है। जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। रजबहे की पटरी को साफ नहीं कराया गया है। हंगामे की सूचना पर सिंचाई विभाग के एई, एसडीएम राजेश कुमार, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और रालोद बृज क्षेत्र अध्यक्ष जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। वार्ता में एई ने तीन दिन के अंदर सादाबाद रजबहे की सफाई कराकर पटरियों को मजबूत करने और पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, इरफान मलिक, मोहन सिंह आर्य, चोब सिंह, सुजान सिंह, नाहर सिंह, बबलू चौधरी, सत्यवीर सिंह, डॉ तरुण शर्मा, रमेशचंद्र, कर्मवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, रवेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, जुगेंद्र सिंह, रंधीर सिंह, जगवीर सिंह, नीरज कुमार, मदन मोहन सिंह, प्रेमवीर सिंह, जगदीश कुमार, राजेंद्र सिंह, गुल्लन, भरत सिंह, कारे सिंह, वीरेंद्र सिंह, धीरज कुमार आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed