{"_id":"658f1d635cfbd0419e078f38","slug":"farmer-guarding-peas-in-the-field-dies-due-to-cold-hathras-news-c-63-1-sali1025-1144-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसान की ठंड से मौत, खेत में मटर की कर रहा था रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसान की ठंड से मौत, खेत में मटर की कर रहा था रखवाली
Sat, 30 Dec 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:56 AM IST
सार
किसान रात करीब नौ बजे अपने घर से खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। खेत के बराबर जमीन पर धान का पुआल बिछाकर उस पर सो गया। सुबह काफी देर तक किसान घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उनको खेत पर देखने गए। वहां वह मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
मृतक किसान श्रवण कुशवाहा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव महमूदपुर अगसौली में 28 दिसंबर रात खेत पर मटर की फसल की रखवाली के लिए गए किसान श्रवण कुशवाहा (55) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर लेखपाल भी गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी की। सपा से विधानसभा सीट के प्रत्याशी रहे डॉक्टर ललित बघेल ने किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
श्रवण कुशवाहा पुत्र भागीरथ गांव महमूदपुर के निवासी थे। वह रात करीब नौ बजे अपने घर से खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे और खेत के बराबर जमीन पर धान का पुआल बिछाकर उस पर सो गए। सुबह काफी देर तक किसान घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनको खेत पर देखने गए। वहां वह मृत अवस्था में मिले। एसडीएम वेदसिंह चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बिना कैसे कहा जा सकता है कि मौत ठंड से हुई या नहीं। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में भी किसान की हो चुकी है मौत
अलीगढ़ के गांव सुबकरा में 26 दिसंबर को नेत्रपाल सिंह की मौत हो गई थी। वह तीन बीघा गेहूं की फसल को निराश्रित पशुओं से बचाने के लिए खेत रखवाली करने गए। अगले दिन उनका शव खेत में मिला था। परिजनों ने उनकी मौत ठंड लगने से होने की बात कही थी।
विज्ञापन