{"_id":"65e4b2e0fbf7a510ca0846ad","slug":"farmer-dies-of-shock-after-seeing-crop-getting-ruined-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की मार: बैंक से लिया सवा लाख लोन, आलू की फसल में भर गया पानी, सदमे से हुई किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की मार: बैंक से लिया सवा लाख लोन, आलू की फसल में भर गया पानी, सदमे से हुई किसान की मौत
Sun, 03 Mar 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:57 PM IST
सार
किसान ने 12 बीधा आलू की फसल की थी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से उसके आलू के खेतों में पानी भर गया । किसान ने बैंक से सवा लाख रुपया लॉन भी ले रखा था । किसान को फसल बर्बादी से सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक किसान रामवीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में सादाबाद क्षेत्र के गांव मन्स्या में एक किसान की आलू की फसल में पानी भरता को देख सदमे से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया ।
विज्ञापन
गांव मन्स्या के रहने वाले 62 वर्षीय किसान रामवीर सिंह ने करीब 12 बीधा आलू की फसल की थी। काफी दिनों से मौसम किसानों के साथ दगाबाजी कर रहा है। पिछले तीन दिनों तक रुक-रुक कर हो रही बारिश से उसके आलू के खेतों में पानी भर गया । किसान ने बैंक से सवा लाख रुपया लॉन भी ले रखा था ।
विज्ञापन
किसान के पुत्र भोला ने बताया कि वह कई दिनों परेशान चल रहे थे । 2 मार्च को खाना खा अच्छी प्रकार सो गए । सुबह उठने के बाद उन्होंने रोज की भांति गर्म पानी पीया और फिर सो गये । इसके बाद वह नहीं उठे तो उनको जब उठाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी ।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र का कहना था कि हमने सोचा था कि उनकी स्वभाभिक मौत हुई है । इस कारण प्रशासन आदि को कोई सूचना नहीं दी और उनका अंतिम संस्कार कर दिया । इधर एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है उनको किसी भी किसान की सदमे से मौत की कोई सूचना नहीं है। वैसे वह पता करते हैं ।