फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer dies of heart attack in Madhnai village.

Hathras News: गांव मढ़नई में किसान की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 17 Jun 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of heart attack in Madhnai village.
 किसान का फाइल फोटो। - फोटो : File photo
क्षेत्र के गांव मढ़नई में मंगलवार सुबह 65 वर्षीय किसान नत्थीलाल की अचानक मौत हो जाने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर रही कि आलू के गिरते भावों की वजह से वह चिंतित थे और इसी वजह से उनकी जान चली गई, लेकिन उनके पुत्र ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 65 वर्षीय नत्थीलाल पुत्र प्यारेलाल सोमवार रात तक पूरी तरह स्वस्थ थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने रात में परिवार के लोगों से बातचीत की, भोजन किया और फिर सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जागे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्हें जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उठे।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र बिट्टू ने बताया कि उनके पिता एक किसान थे और उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी या चिंता नहीं थी। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार स्तब्ध है। नत्थीलाल के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed