{"_id":"6616fb4b32fa310b5c04b6e6","slug":"farmer-dies-after-falling-from-scaffolding-in-field-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-101622-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत में मचान से गिर कर किसान की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत में मचान से गिर कर किसान की मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 11 Apr 2024 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:19 AM IST
सार
जानवरों से फसल रखाने के लिये किसान रोज खेत में करीब आठ फीट ऊंचे मचान पर बैठते थे। 9 अप्रैल की वह खेत फसल को रखा रहे थे। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पर पहुंचे। किसान का शव मचान के नीचे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक किसान पंडित विजय किशोर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली के जीटी रोड स्थित गांव महामई सलावतनगर में 9 अप्रैल की रात्रि खेत में मक्का रखा रहे किसान की मचान से गिरने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी निवासी 64 वर्षीय किसान पंडित विजय किशोर पुत्र महावीर प्रसाद ने खेत में मक्का की थी। जानवरों से फसल रखाने के लिये वह रोज खेत में करीब आठ फीट ऊंचे मचान पर बैठते थे। 9 अप्रैल की वह खेत फसल को रखा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पर पहुंचे। विजय का शव मचान के नीचे पड़ा हुआ था। गर्दन में मचान में लकड़ी घुस गई थी। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन