{"_id":"6af5eb055414f31c75077ccf","slug":"family-protests-with-body-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा: शव रखकर सवा घंटे तक हंगामा, आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपा: शव रखकर सवा घंटे तक हंगामा, आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
सार
चंदपा के बिसाना में मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव रखकर सवा घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करतीं मानवेंद्र की मां अंजना
- फोटो : संवाद
विस्तार
पोस्टमार्टम के बाद बिसाना गांव में मानवेंद्र का शव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और एसओ चंदपा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने 24 घंटे में गिरफ्तारी व एसओ के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बृहस्पतिवार की सुबह से पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। जैसे-तैसे परिजनों को राजी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
शाम को 6:15 बजे शव गांव पहुंचा। यहां शव आते ही कोहराम मच गया। पुलिस को पहले से ही हंगामे की आशंका थी, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस से गांव तक पुलिस साये की तरह साथ रही। गांव में सादाबाद, सहपऊ, मुरसान, कोतवाली सदर व महिला थाने के प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। क्यूआरटी भी लगाई गई। घर पर शव पहुंचने के दौरान महिलाओं ने हमलावरों व पुलिस को कोसना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर सीओ गांव पहुंचे और परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम 7:30 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं। हर संभव स्थानों पर दबिश दी जा रही है। परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी