फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   family of the teacher caught in the murder of Kritarth is afraid

कृतार्थ की हत्या: पकड़े गए शिक्षक के परिजन को है डर, प्रबंधक जेल में करा सकता है शिक्षक की हत्या

Tue, 01 Oct 2024 04:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

पत्नी मुन्नी देवी बेटे पवन के साथ जेल जाकर अपने पति से मिली थी। वहां से लौटने के बाद इन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उसे प्रबंधक दिनेश बघेल, उसके पिता जसोदन, प्रधानाचार्य लक्ष्मण और वीरपाल के साथ बैरक में रखा गया है। ये लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उस पर 50 लाख रुपये लेकर जुर्म कुबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
family of the teacher caught in the murder of Kritarth is afraid
राम प्रकाश सोलंकी का पुत्र पवन कुमार व पत्नी मुन्नी देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में डीएल पब्लिक स्कूल के कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के खुलासे परिजन संतुष्ट नहीं है, अब इस मामले में जेल गए शिक्षक रामप्रकाश सोलंकी के परिजनों भी पुलिस और प्रबंधक को घेरा है। शिक्षक की पत्नी मुन्नी देवी निवासी कूपा गली सादाबाद ने आशंका जताई है कि उसके पति की जेल में प्रबंधक और उसके पिता हत्या कर सकते हैं। उसे वहां प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन


पत्नी मुन्नी देवी ने 30 सितंबर को बेटे पवन के साथ जेल जाकर अपने पति से मिली थी। वहां से लौटने के बाद इन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उसे प्रबंधक दिनेश बघेल, उसके पिता जसोदन, प्रधानाचार्य लक्ष्मण और वीरपाल के साथ बैरक में रखा गया है। ये लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उस पर 50 लाख रुपये लेकर जुर्म कुबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह कृतार्थ को लेकर सीढ़ियों से नीचे आए थे, जबकि उसकी उम्र 60 साल है और पैरों से 70 प्रतिशत दिव्यांग है। 
विज्ञापन


लंबे समय से हृदय रोगी है, उनका भरतपुर में उपचार चल रहा है। वह अपने पैरों से बिना सहारे चल भी नहीं सकते हैं, ऐसे में बच्चे को लेकर कैसे उतरेंगे। वह रोते हुए कहती है कि यदि सच्चाई सामने नहीं आई तो जेल में उसके पति की हत्या की जा सकती है। स्कूल वालों ने सारा मामला उसी के ऊपर डाल दिया है। मुन्नी बताया कि उसने पति से पूछा था कि एक तरफ बेटा है और एक तरफ मंदिर है, सच्चाई बता दो, उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। वह भी उन्हें बेगुनाह साबित करने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली खराब होने के बहाने प्रधानाचार्य के साथ छात्रावास के हॉल में आया था प्रबंधक

रामप्रकाश सोलंकी के बेटे पवन ने आरोप लगाया कि घटना वाली रात करीब 12 बजे प्रबंधक और प्रधानाचार्य छात्रावास के हॉल में आए थे और उसके पिता को बाहर भेज दिया था।

पवन ने यह जानकारी जिले में पिता से मिलने के बाद दी है। पवन का कहना है कि उसके पिता ने बताया कि वह 22 सितंबर को घटना वाली रात वह सवा दस बजे सो गया था। रात 12 बजे विद्यालय प्रबंधक दिनेश बघेल व प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह छात्रावास हॉल में आए थे और उससे दरवाजा खुलवाया। उनसे कहा कि तुम बाहर बैठ जाओ, लाइट खराब है, उसे सही करना है। वह शौचालय चला गया। थोड़ी देर बाद प्रबंधक और प्रधानाचार्य लौट गए। 

दवा के असर से रामप्रकाश फिर से गहरी नींद में सो गया। सुबह योग में कृतार्थ नहीं आया तो उसे लाने के लिए बच्चों को भेजा। इसी दौरान प्रधानाचार्य ऊपर से बच्चे को गोदी में लेकर आ रहे थे। राम प्रकाश सोलंकी की दवा अन्य सामान का बैग विद्यालय परिसर में है। दवा का पर्चा भी नहीं दिया गया है। वह उन्हें दवा भी ले जाकर नहीं दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed