{"_id":"58445bc14f1c1be221a865c6","slug":"family-members-said-the-attack-on-lovers-people-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल पर परिजनों ने बोला हमला, लोगों ने बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल पर परिजनों ने बोला हमला, लोगों ने बचाया
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए घर से निकले प्रेमी युगल को रविवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र में मालिन वाली गली में परिजनों ने ढूंढ निकाला। जोड़े से मारपीट कर लड़की के परिजन उसे अपने साथ ले जाने लगे।
लोगों ने प्रेमी युगल को बचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उनकी इच्छा के मुताबिक बस से दूसरे शहर के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की राया थाना क्षेत्र के दो पड़ोसी गांवों के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से नौ महीने से संपर्क में हैं। दोनों की उम्र 21 साल से ज्यादा थी। दोनों एक हफ्ते पहले राया थाना क्षेत्र में मौजूद अपने घरों से शादी करने के लिए निकल आए थे।
विज्ञापन
दोनों ने बीते मंगलवार को एक मंदिर में शादी भी कर ली है। अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण दोनों परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। अपनी सुरक्षा को लेकर लड़की ने मथुरा पुलिस से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उसके पिता ने शादी कराने का भरोसा दिलाकर इस शिकायत को वापस करा दिया था।
लड़की ने अपने पिता पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। उसने बताया कि उसके मामा हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में रहते हैं। दोनों मालिन गली में किराए पर रहने के लिए कमरा ढूंढ रहे थे। तभी ममेरे भाई ने उसे देख लिया और घर वालों को फोन कर दिया।
घर वालों ने आते ही दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों के प्रेमी युगल को थाने लाने के बाद परिजन भी थाने पहुंच गए और लड़की को ले जाने लगे।
इस पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोका और राया पुलिस से बात की। जब पुलिस को इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने की बात पता चली तो परिजनों को हिदायत देकर लौटा दिया गया और प्रेमी युगल को बस में बिठाकर रवाना कर दिया गया।
प्रेमी युगल बालिग थे। उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। परिवार के लोग जबरन लड़की को अपने साथ ले जाना चाहते थे। वह जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस पर परिजनों को समझाकर लौटा दिया और प्रेमी युगल को बस में बिठाकर रवाना कर दिया गया है।
- सूर्यकांत द्विवेदी, शहर कोतवाल