{"_id":"609ac3ad8ebc3e7b511878cd","slug":"extreme-system-in-summer-people-suffering-from-power-cuts-sadabad-news-ali2629029142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में चरमराई व्यवस्था, बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में चरमराई व्यवस्था, बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
दिनों दिन परवान चढ़ रही गर्मी में कस्बे की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। कस्बे में कई गली मोहल्लों और बाजारों में पड़े जर्जर विद्युत तारों में स्पार्किंग के बाद आग लग रही है, जिससे दिन रात कई घंटो तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार की देर रात कूपा गली के निकट प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के पास विद्युत तार टूट गया, जिस वजह से आसपास के इलाकों की बिजली पूरी रात गुल रही, उसके बाद दिन में भी दोपहर तक लोगों को कई घंटों तक बिजली संकट झेलना पड़ा। इसी तरह कूपा गली में मंगलवार को फॉल्ट होने से लोगों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
गौरतलब हो कि, गर्मी के मौसम में विद्युत अव्यवस्थाएं भी बढ़ रही हैं। कस्बे के मुख्य बाजार, चौक बाजार, निरंजन बाजार, व्यापारियान मोहल्ला, मोहल्ला बरौलियान, कूपा गली आदि में जर्जर तारों ने भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी में विद्युत भार अधिक बढ़ जाने से इन तारों में आग लग रही है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद यह टूटकर गिर रहे हैं, लेकिन महकमे के अधिकारियों का इन अव्यवस्थाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है, हालांकि कस्बे में 14 स्थानों पर जर्जर तार बदले जाने के प्रस्ताव निगम स्तर से पास हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इन जर्जर तारों को बदलवाए जाने का काम शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।
भीषण गर्मी में लोग बिजली के लिए हायतौबा मचा रहे हैं। इधर, जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे वैसे बिजली की कटौती भी बढ़ती जा रही है। दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रहती है। ऐसे में इसका असर कस्बे के छोटे उद्योग धंधों पर भी पड़ रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी लोगों की विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
- पूरे कस्बे में विद्युत अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। कहीं जर्जर तार हैं तो कहीं पोल गिरासू अवस्था में खड़े हैं। कई जगह काफी नीचे तक विद्युत तार लटक रहे हैं, लोगों की जान जोखिम में हैं, लेकिन बिजली महकमा बेसुध बना हुआ है। - अनुज शर्मा, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस
- गर्मी के मौसम से पहले जर्जर विद्युत तारों को बदलवाया जाना चाहिए था, लेकिन तारों के न बदलवाए जाने से रोजाना इनमें आग लग रही है, जिससे घंटों बिजली गुल हो रही है। बिजली कटौती से घर में रहना दूभर हो रहा है। - अमरीश अग्रवाल, उपभोक्ता
- ट्रांसफॉर्मर नंबर पांच पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। इससे जुड़ी विद्युत केबल आग लगने के बाद आए दिन टूट रही हैं। सोमवार की रात को इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कई इलाकों की बिजली गुल रही, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। - राम कुमार बघेल, उपभोक्ता
- कोरोना कर्फ्यू में आखिर घरों में बिन बिजली कैसे रहा जाए। घरों के अंदर बिन बिजली के गर्मी से परेशान हैं और घर से बाहर पुलिस नहीं निकलने दे रही है। बिजली कटौती से निजात के लिए जर्जर तारों को अतिशीघ्र बदला जाना चाहिए। - अमित सिंघल, उपभोक्ता
- सादाबाद कस्बे की विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 14 स्थानों पर जर्जर तारों को बदलवाए जाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसके बाद लोगों को समस्या से राहत मिल जाएगी। - मनोज कुमार जैन, एक्सईएन, सादाबाद।