{"_id":"5f4e8e5c8ebc3e54db3c8d9f","slug":"extortion-in-home-plan-distribution-sadabad-news-ali242698161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन में की जा रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन में की जा रही अवैध वसूली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के हाथरस के जिलाध्यक्ष अमित पाराशर और युवा जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा ने अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी और जयघोष जी महाराज से मुलाकात की।
मेरठ के सर्किट भवन में हुई इस मुलाकात में जिलाध्यक्ष अमित पाराशर और जीतू वर्मा ने जिले में प्रधानमंत्री की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासन की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया। उन्हें बताया कि जिले में आवास आवंटन योजना के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जो गरीबों के लिए लोन की योजनाएं चलाई गई हैं, उनका लाभ पात्र तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने सादाबाद की करवन नदी की सफाई कराने की भी मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल वार्ष्णेय, योगेश वशिष्ठ, रवि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।