{"_id":"64a3212696616d247301b6d7","slug":"expressed-protest-by-shaving-at-the-picket-site-hathras-news-c-56-1-sali1016-1731-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुंडन कराकर धरना स्थल पर बैठै, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुंडन कराकर धरना स्थल पर बैठै, यह है वजह
Tue, 04 Jul 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:57 AM IST
सार
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे इस धरना-प्रदर्शन को अब तक सपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना सहित अन्य पार्टियों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित भिलोखरी चौराहे पर धरने के दौरान मुंडन कराके विरोध प्रदर्शित करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 20 वें दिन भी जलेसर रोड स्थित गांव भिलोखरी के चौराहे पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर राष्ट्रवादी सेना के पदाधिकारियों ने सरकार के उदासीन रवैये से आहत होकर मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे इस धरना-प्रदर्शन को अब तक सपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना सहित अन्य पार्टियों ने समर्थन दिया है। प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठी है, लेकिन गूंगे-बहरे जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं हैं। बहुत जल्द महिलाएं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को चूड़ियां भेंट करेंगी। इसे लेकर रुपरेखा बनाई जा रही है। धरने पर राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनता ने सरकार के इस उदासीन रवैया को लेकर विरोध के तौर पर मुंडन कराया और विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव-गांव जाकर राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के पदाधिकारी हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर अशोक परमार, रामकुमार गौतम, नितिन सिंह शेखावत, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, उदयवीर सिंह, सतेंद्र, राघवेंद्र सिंह, राजकुमार, सुखवीर सिंह, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, राघवेंद्र सिंह, अखिलेश शर्मा, महेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन