{"_id":"656b88317ee1ffa6ba039687","slug":"explanation-sought-from-228-head-teachers-hathras-news-c-56-1-mrt1060-8038-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: निपुण मूल्यांकन परीक्षा परिणाम पर डीएम दिखे नाराज, 228 प्रधानाध्यापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: निपुण मूल्यांकन परीक्षा परिणाम पर डीएम दिखे नाराज, 228 प्रधानाध्यापकों को नोटिस
Sun, 03 Dec 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:10 AM IST
सार
सरल एप के जरिए हाथरस के सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया था। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में डी व ई ग्रेड लाने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से सीधे तौर पर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
नोटिस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निपुण मूल्यांकन परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की गई है। इसमें डी व ई ग्रेड लाने वालों के प्रति डीएम ने नाराजगी जताई है। जनपद के कुल 228 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इसे लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।
कुछ दिन पहले सरल एप के जरिए हाथरस के सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया था। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में डी व ई ग्रेड लाने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से सीधे तौर पर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश जारी किए गए।
इस पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने ब्लॉक में आने वाले ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण लेकर उपलब्ध कराएं। इसमें कुल 228 परिषदीय विद्यालय शामिल हैं। जिसमें कक्षा एक से तीन के कुल 86 विद्यालय, वहीं कक्षा 4 से 8 के 142 विद्यालय शामिल हैं।