{"_id":"631f929d7e77d5618f17306f","slug":"examination-of-teeth-and-eyes-of-211-students-hathras-news-ali3002364170","type":"story","status":"publish","title_hn":"211 विद्यार्थियों के दांतों और आंखों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
211 विद्यार्थियों के दांतों और आंखों की हुई जांच
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तहत एमएलडीवी इंटर कॉलेज में लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बच्चों का स्व?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 211 बच्चों के आंखों और दांतों का परीक्षण किया गया। कॉलेज के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बच्चों को स्वस्थ जीवन के बारे में भी जानकारी दी।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त और प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय ने किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल राणा सेंगर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सेंगर और ऑप्टोमेट्रिस्ट निधि दुबे ने किया। चिकित्सकों ने बच्चों को आंखों और दांतों के प्रति सजग रहने और नियमित साफ-सफाई करने के प्रति जागरूक किया।
स्वतंत्र कुमार गुप्त ने चिकित्सकों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह शिविर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा। इस मौके पर शिक्षिका पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, संजय मिश्रा, आईके शर्मा, तनु अग्रवाल, कमल दुबे, सादिया रफीक खान, सेफाली वार्ष्णेय ने शिविर में अपना सहयोग दिया।

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : HATHRAS
विज्ञापन