फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Examination centers trying to find your teacher

परीक्षा केंद्रों पर अपने शिक्षक लगाने की जुगत

Sun, 31 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा में नकल के कारोबार को अपने हिसाब से चलाने के लिए माफिया अभी से अपनी गोटियां फिट करने में जुटे हैं, जिससे नकल के कारोबार से वह मोटी कमाई कर सकें। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद अब विद्यालय संचालक आगे की रणनीति बनाने लगे हैं। विद्यालय संचालकों का प्रयास है कि अब उनके विद्यार्थी जिस केंद्र पर परीक्षा देंगे, वहां अधिक से अधिक उनके अपने शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में डयूटी मिल जाए, जिससे वह अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी मर्जी के मुताबिक नकल कराकर परीक्षा दिला सकें। भविष्य में अपने विद्यालय में एडमिशन के नाम पर अभिभावकों को यह भी बता सकें कि वह अपने वादे के अनुसार परीक्षा पास कराने की क्षमता रखते हैं। माफिया ने इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर गणित, अंग्रेजी सहित सभी गणिन प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए विशेषज्ञों की तलाश भी शुरू कर दी है, जिससे परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को हल करने की समस्याओं से दो-चार नहीं होना पडे़।

विज्ञापन

-हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को परिषद की नीति के अनुसार ही कराया जाएगा। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां विधिवत रूप से कार्रवाई होगी।

-जेके मलिक, डीआईओएस

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed