फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   EVM for the chalk Polytechnique security alert

ईवीएम के लिए पॉलीटेक्निक में सुरक्षा को किया चाक चौबंद

Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
EVM for the chalk Polytechnique security alert
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
मतदान में इस्तेमाल होकर आईं ईवीएम रविवार को तड़के एमजी पॉलीटेक्निक में सील करा दी गईं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और उनकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


जबकि पॉलीटेक्निक के गेट पर यूपी पुलिस के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बिना डीएम व प्रेक्षक की परमीशन के कोई भी पॉलीटेक्निक कैंपस में दाखिल नहीं हो पाएगा। चाहे वह राजनीतिक व्यक्ति हो या फिर सरकारी।
विज्ञापन


जिन लोगों को पालीटेक्निक कैंपस में अंदर जाने की परमीशन दी गई है, उन्हें प्रशासन ने बाकायदा ड्यूटी कार्ड जारी किए हैं। लेकिन इन ड्यूटी कार्ड से सिर्फ स्ट्रांग रूम से बाहर तक ही रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च को मतगणना के दिन ही रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील तुड़वाई जाएगी, उसमें से ईवीएम बाहर निकलवाई जाएंगी। उससे पहले कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इन ईवीएम तक नहीं पहुंच पाएगा और न ही इन्हें छू पाएगा।


 चुनाव आयोग के प्रेक्षक और जिले के अफसर भी स्ट्रांग रूम का जायजा बाहर से ही ले सकेंगे। इधर, स्ट्रांग रूम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed