{"_id":"58a09c584f1c1b5833d841f4","slug":"evm-for-the-chalk-polytechnique-security-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम के लिए पॉलीटेक्निक में सुरक्षा को किया चाक चौबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम के लिए पॉलीटेक्निक में सुरक्षा को किया चाक चौबंद
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान में इस्तेमाल होकर आईं ईवीएम रविवार को तड़के एमजी पॉलीटेक्निक में सील करा दी गईं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और उनकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।
जबकि पॉलीटेक्निक के गेट पर यूपी पुलिस के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बिना डीएम व प्रेक्षक की परमीशन के कोई भी पॉलीटेक्निक कैंपस में दाखिल नहीं हो पाएगा। चाहे वह राजनीतिक व्यक्ति हो या फिर सरकारी।
जिन लोगों को पालीटेक्निक कैंपस में अंदर जाने की परमीशन दी गई है, उन्हें प्रशासन ने बाकायदा ड्यूटी कार्ड जारी किए हैं। लेकिन इन ड्यूटी कार्ड से सिर्फ स्ट्रांग रूम से बाहर तक ही रह सकेंगे।
विज्ञापन
11 मार्च को मतगणना के दिन ही रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील तुड़वाई जाएगी, उसमें से ईवीएम बाहर निकलवाई जाएंगी। उससे पहले कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इन ईवीएम तक नहीं पहुंच पाएगा और न ही इन्हें छू पाएगा।
चुनाव आयोग के प्रेक्षक और जिले के अफसर भी स्ट्रांग रूम का जायजा बाहर से ही ले सकेंगे। इधर, स्ट्रांग रूम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी।