{"_id":"603a95218ebc3ee90f501496","slug":"everyone-must-have-to-do-social-work-according-to-his-on-capacity-hathras-news-ali257388644","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी क्षमता के अनुसार सभी सामाजिक कल्याण के कार्यों में दें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी क्षमता के अनुसार सभी सामाजिक कल्याण के कार्यों में दें सहयोग
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी गेस्ट हाउस में जेसीआई क्लव के कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्च?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। सामाजिक संस्था जेसीआई हाथरस ग्रेटर का चौथा अधिष्ठापन व शपथ ग्रहण समारोह रामोजी गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रुचिर गोयल व विशिष्ट अतिथि के रूप में अंशुल अग्रवाल मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुचिर गोयल, विशिष्ट अंशुल अग्रवाल, अधिष्ठापन अधिकारी मनीष कक्कड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जेसीआई के सभी सदस्य मानव सेवा के लिए समर्पित हैं। विभिन्न अवसरों पर सेवा के क्षेत्र में हमने सराहनीय कार्य किए हैं। अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से कहा कि वह अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार मानव कल्याण में योगदान दें। इससे पहले गणेश वंदना हुई। संस्था की विगत वर्ष की प्रगति रिपोर्ट पूर्व सचिव अनुज बंसल ने प्रस्तुत की। अधिष्ठापन अधिकारी ने वैंकटेश अग्रवाल को अध्यक्ष, संजय गर्ग को सचिव और जेसी सुनील गर्ग को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही इन पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर पदभार भी ग्रहण कराया।
अतिथियों का परिचय निमिश अग्रवाल, माधव गर्ग, वंशिका सिंघल द्वारा कराया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में अमित अग्रवाल, सुनीत गर्ग, राकेश बंसल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मदन अग्रवाल, कृष्ण दास अग्रवाल, सतीश बंसल, विवेक गर्ग, नितिन बागला, सुमित बंसल, रवि बिंदल, दीपू सिकतरा वाले, मयंक अग्रवाल, कपिल मांगलिक, रजत बिंदल आशीष अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।