{"_id":"67d08e847ab1395a1e0368cf","slug":"every-month-15-people-reach-the-district-hospital-to-quit-addiction-hathras-news-c-56-1-hts1002-128366-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हर माह 15 लोग नशा छोड़ने पहुंच रहे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हर माह 15 लोग नशा छोड़ने पहुंच रहे जिला अस्पताल
Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : samvad
तंबाकू और सिगरेट की लत से कैंसर सहित घातक बीमारियों का शिकंजा लगातार कस रहा है। यही कारण है कि लोग अब नशे से तौबा करने का मन बना रहे हैं। जिला अस्पताल के मन कक्ष में हर माह 10 से 15 लोग इस लत को छुड़ाने के लिए पहुंच रहे हैं।
मनोवैज्ञानिक इन लोगों को काउंसिलिंग और निकोटिन गम की मदद से तंबाकू और धूम्रपालन की लत छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हर वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान व तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है।
इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1984 से हुई थी। इस दिन दुनिया भर में लोगों को तंबाकू के नुकसानों के प्रति जागरूक किया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार तंबाकू के इस्तेमाल और धूम्रपान करने से कैंसर, हृदय रोग और रक्तचाप जैसी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह व हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
-
वर्जन-
मन कक्ष में हर माह 10 से 15 लोग तंबाकू व स्मोकिंग की लत छोड़ने के लिए आते हैं। इन लोगों की काउंसिलिंग की जाती है। इस लत को छोड़ने के लिए सबसे पहले मन को मजबूत करना होता है। हम इन लोगों को निकोटिन गम की सहायता से भी तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
- ललित प्रताप सिंह, मनोवैज्ञानिक, जिला अस्पताल हाथरस।